WhatsApp Icon

घर पर सोते युवक की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने जताई सर्पदंश की आशंका

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: कटका थाना क्षेत्र के दाउदपुर टप्पा नेवरी गांव में मंगलवार की रात उस समय मातम पसर गया जब 25 वर्षीय राजू विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय दयाराम की अचानक मृत्यु हो गई। घटना के समय राजू घर पर सो रहा था। सुबह करीब 8:50 बजे जब उसकी मृत्यु की खबर फैली तो परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने आशंका जताई है कि राजू की मौत सर्पदंश के कारण हुई है।

इस संबंध में मृतक के भाई संजय कुमार ने थाना कटका में लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने युवक की मौत को सांप के काटने से होना बताया है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!