WhatsApp Icon

जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा को दिलाएगी पूर्ण बहुमत : अनंतराम मिश्र

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर विधानसभा संयोजक अनंतराम मिश्र ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय के समर्थन में वोट करने की अपील किया।


विधानसभा जलालपुर कार्याालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक अनन्तराम मिश्र ने कहा कि भाजपा मोदी जी के नारे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर चुनाव लड़ रही है।पीएम मोदी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर चलते हैं,जब उनका परिवार ही चुनाव लड़ रहा है तो विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिस प्रकार परिवार का मुखिया काम करता है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भारत की जनता चुनाव लड़ रही है और हम लोग काफी मतों से जीतने वाले हैं जो कि अभूतपूर्व होगा।विपक्ष की रणनीति के सामना करने के सवाल पर उन्होंने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के लोग परिवार के लिए काम करने वाले परिवारवादी लोग हैं।परिवारवाद ही उनका एजेंडा है लेकिन बीजेपी के लिए पूरे भारत के 140 करोड़ लोग ही परिवार हैं।हमारा एजेंडा नहीं होता है जो भी हम कहते हैं वह करते हैं जो कुछ मोदी जी ने चुनाव के पहले कहा था 5 सालों में करके दिखाया। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उदय है और लगातार इस पर काम किया जा रहा है। कहा कि मोदी की जुबान ही गारंटी हो चुकी है। उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडे के पक्ष में आने वाले 25 मई मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर सासंद प्रतिनिधि आशुतोष उपाध्याय रिंकू,नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद समेत आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

ईरान के समर्थन में एक मंच पर दिखी एकता, तस्वीरों पर उतरा उबाल और सड़कों पर गूंजा गुस्सा

बम से उड़ाने की धमकी पर हड़कंप: डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस की सघन तलाशी, खुफिया विभाग सतर्क

अम्बेडकरनगर में एंट्री के साथ ही एक्शन मोड में लेडी सिंघम, SP प्राची सिंह ने अपराधियों और भ्रष्ट सिस्टम को दी सीधी चेतावनी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.