WhatsApp Icon

रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने अपने पुत्र, बहू व पोता के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करने की लगाई गोहार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सेवानिवृत पुलिस कर्मी के खाते से हेराफेरी करते हुए लाखों रुपए लिकालने और धोखाधड़ी कर जमीन अपने नाम लिखवा लेने के मामले में पुत्र, बहू और पोता के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।


कटका थाना क्षेत्र के सिन्होरिया दुल्हूपुर निवासी हरिप्रसाद सिंह ने थाने में तहरीर में बताया की बीते साल पुलिस विभाग से सेवानिवृत होने के बाद अपने बड़े पुत्र उमेश सिंह के साथ गांव में रहने लगे। इसी दौरान ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी से ग्रसित हो गए जब स्थानीय चिकित्सकों के इलाज से फायदा नहीं हुआ तो बेहतर इलाज के लिए दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने पुत्र संजय सिंह के पास चला गया। आरोप में है कि पुत्र संजय सिंह ने अपनी बहू सीमा सिंह और पौत्र कृष्ण सिंह से मिली भगत कर पेंशन की राशि निकलते रहे कुछ माह बाद मुझे गांव लेकर आए और इलाज में कर्जदार होने की बात कर जमीन की बिक्री करवा दिया और जमीन बिक्री से मिले 54 लख रुपए हड़प लिया। साथ ही उपनिबंधक कार्यालय में धोखे से कुछ जमीन अपने नाम लिखवा लिया। प्रार्थी बीते चार अप्रैल को जब रफीगंज स्थित बैंक आफ बडौदा से पेंशन की राशि निकालने गया तो वहां बताया गया कि आपके खाते की संपूर्ण रकम छोटे पुत्र संजय सिंह, बहू सीमा सिंह, और पौत्र कृष्ण सिंह साजिशन निकाल लिया। प्रार्थी उक्त बातें सुन बैंक में ही बेहोश हो गया। पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर बेटे, बहू और पौत्र पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुऐ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!