WhatsApp Icon

विश्व एड्स दिवस पर महामाया मेडिकल कॉलेज में लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Sharing Is Caring:

सक्षम संस्था के 10 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

अम्बेडकरनगर: विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सक्षम संस्था द्वारा सद्दरपुर टांडा मेडिकल कालेज रक्तकेंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, रक्तदान शिविर मे 16 लोगो ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमे से 10 लोग रक्तदान के लिए फिट पाये गये ।

कार्यक्रम मे उपस्थित सभी रक्तदानियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर सक्षम संस्था के प्रांत सह सचिव मानस वर्मा ने कहा हमारा प्रयास है अपने जिले मे रक्त के अभाव मे किसी की जान ना जाने पाये, इसी उद्देश्य के साथ हमारा संगठन समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर गरीब और असहाय लोगो की सहायता करता रहता है । इस मौके पर सक्षम संस्था के रक्तदानी अमन वर्मा, मुकेश सोनी, रवि कुमार, राजकुमार श्रीवास्तव, शिवांश जायसवाल, मोहम्मद अरशद अंसारी, प्रतीक मद्देशीय, अमित ने रक्तदान किया। रक्तकेन्द्र विभाग से काउंसलर दीपक नाग, संतोष, संदीप, राजकुमार, रमेश, खुशीराम, सूरज, अंशिका, रिया आदि ने भी सहयोग किया।

अन्य खबर

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

error: Content is protected !!