WhatsApp Icon

विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित कर वितरित किया गया प्रशस्ति पत्र

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विकास भवन में दिव्यांगजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगजनों को मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ल द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया तथा दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क ईलाज हेतु निरामया स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया एवं नवीन पेंशन धारकों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती प्रतिभा यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, श्रीमती आरती त्रिपाठी, लोक जागृति संस्थान सया, सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश वर्मा, गंगाराम, अंशुमान आदि उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा यादव द्वारा उलब्ध कराई गई है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!