WhatsApp Icon

कमरा के अंदर लगा पंखा से साड़ी के सहारे झूलता मिला विवाहिता शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बन्द कमरा के अंदर साड़ी के सहारे पंखा से विवाहिता का शव लटकने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर खासपुर गाँव का है जहाँ 25 वर्षीय पूनम चौहान पत्नी रोहित चौहान का शव साड़ी के सहारे पंखा से झूलता बरामद हुआ है। मृतिका का विवाह चार वर्ष पूर्व रोहित चौहान से हुआ था। मृतिका के कोई औलाद नहीं थी तथा पारिवारिक कलह चल रही थी। मृतिका के पति रोहित चौहान ने अलीगंज पुलिस को लिखित सूचना देते हुए बताया कि वो अपनी मौसी के घर दिलासी गंज गया हुआ था और जब घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी का शव कमरा के अंदर साड़ी के सहारे पंखा झूलता मिला है। उक्त सूचना पर अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह व नायाब तहसीलदार टाण्डा अमरीश कुमार सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर प्रारम्भिक जांचोपरांत शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

मलंगों के पहले जुलूस के साथ 640वें उर्स की रौनक चरम पर, आज अदा होगी रूहानी रस्म-ए-गागर

खबर का असर: दहेज उत्पीड़न मामले में पति, ससुर, देवर और नंदोई पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

1000 बेटियों का कन्यादान… अब IAS-PCS बनाने का संकल्प! धर्मवीर सिंह बग्गा का बड़ा ऐतिहासिक ऐलान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.