WhatsApp Icon

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का फांसी के फंदे से झूलता मिला शव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में एक विवाहिता ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को उतारकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्यवाही प्रचलित है।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र ग्रामसभा गौरा कमाल के लारपुर दक्षिण का है। जहां पर 28 वर्षीय विवाहिता ने रात के समय संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह देर तक महिला के कमरे दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका पर परिवार ने सदस्यों के साथ पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला का शरीर फंदे पर झूल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा शव को नीचे उतारा गया तथा जनपद आजमगढ़ के निज़ामाबाद स्थित उसके मायके वालों को भी सूचित किया गया। परिजनों व मायके वालों की मौजूदगी में पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विवाहिता की शादी नौ वर्ष पूर्व हुई थी तथा उसे एक बच्ची भी है तथा विवाहिता एक निजी अस्पताल में काम भी करती थी। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम है तो भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक ससुरालीजनों अथवा मायके वालों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। छानबीन में महिला के मोबाइल फोन में एक वीडियो पाया गया जिसमे विवाहिता कहा रही है की मैं अपने जिंदगी से ऊब कर आत्महत्या कर रही हूं इसमें किसी को कोई गलती नही है।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!