WhatsApp Icon

खड़ंजा को लेकर विवाद में हुई फायरिंग – दहशत के बाद प्रधान पर शिकंजा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती रात्रि एक पुराने खड़ंजा के विवाद में रख पक्ष द्वारा हनक बनाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की गई जिससे गाँव मे दृजष्ट का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर हरकत में आई मित्र पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है।


मामला इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के ग्राम बरवा बीठलपुर का बताया जा रहा है जहां बीती देर शाम में ग्राम प्रधान अमर जीत वर्मा व विपक्षी के बीच एक पुराना खंडजा को लेकर विवाद पैदा हो गया। सूत्रों के अनुसार इसी दौरान ग्राम प्रधान अमरजीत वर्मा द्वारा अपनी हनक बनाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दिया जिससे विपक्षी सहित गाँव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान अमरजीत वर्मा व विपक्षी को हिरासत में ले लिया और गाँव मे सुरक्षा व्यवस्था बढा दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.