WhatsApp Icon

विधवा की जमीन पर कब्ज़ा का प्रयास, 10 रुपये के स्टॉम्प पर खरीदने का दावा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अरई ग्राम सभा में 10 रुपया के स्टांप पर क्रय की गई भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विधवा की जमीन पर उसके ही पाटीदार ने धोखे से नींव खुदाई शुरू कर दी।


पीड़िता ने जलालपुर कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते दो दिन पूर्व उसके पट्टीदार केशपत्ती ने उसकी पुश्तैनी जमीन पर नींव की खुदाई कर कब्ज़ा करने की कोशिश किया। जब उसने इसका विरोध किया तो विपक्षी ने 10 रुपया के स्टांप पर दस वर्ष पुराने कथित बेचनामे का हवाला दिया और दावा किया कि उसके पति विनोद ने पैसे लेकर यह जमीन बेच दी थी। विधवा का आरोप है कि यह बेचनामा पूरी तरह फर्जी है। उसने कब्ज़ा हटाने के साथ-साथ विपक्षी द्वारा दी गई रकम लौटाकर जमीन वापस करने की मांग की है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और तनाव बढ़ गया। विधवा अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ जलालपुर कोतवाली पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला मूल रूप से राजस्व विभाग से जुड़ा है। इसलिए पीड़िता को राजस्व विभाग में गुहार लगानी चाहिए।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!