WhatsApp Icon

बहुचर्चित वायरल ऑडियो से नाराज़ बुनकर नेता ने एमडी विद्युत से किया शिकायत, ज्ञापन देकर निलबिंत करने की मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विद्युत वितरण खंड टाण्डा के एक अवर अभियंता की विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत भरी वायरल ऑडियो से नाराज़ बुनकर सपा नेता इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निर्देशक को ज्ञापन देते हुए निलंबित करने की मांग किया है। दूसरी तरफ बुनकर उत्थान समिति ने टाण्डा उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन देते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।

बताते चलेंकि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऑडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उक्त वायरल ऑडियो विद्युत वितरण खंड टाण्डा के जेई रवि शंकर निषाद की बताई जा रही है जिसमें उनके द्वारा अशोभनीय गाली देते हुए टाण्डा के जुलाहों को लूट डालने, मार डालने की बात कही जा रही है जो टाण्डा के गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने व बर्बाद करने वाली है।

ऑडियो वायरल होने के बाद उप्र बुनकर सभा के अध्यक्ष पोइव चेयरमैन टाण्डा ने एसडीएम टाण्डा को ज्ञापन देते हुए कठोर कार्यवाही की मांग किया था तथा सोमवार को बुनकर नेता सगीर बज़्मी के नेतृत्व में बुनकर उत्थान समिति द्वारा एसडीएम टाण्डा को ज्ञापन सौंपा गया।
बुनकर व सपा नेता इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी ने लखनऊ स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रंबध निदेशक को ज्ञापन देते हुए अवर अभियंता रवि शंकर निषाद को तत्काल निलंबित करने की मांग किया है। श्री एजाज ने बताया कि टाण्डा बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत जनपद को कपड़ा उत्पादन उद्योग की सूची में शामिल किया गया है लेकिन बिजली विभाग के एक अवर अभियंता की वायरल ऑडियो से जहां सरकार की मंशा विफल हो रही है वहीं विशेष समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!