WhatsApp Icon

बहुचर्चित वायरल ऑडियो पर विभागीय जांच समिति का गठन, बुनकर नेता ने दिया ज्ञापन

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत दिनों से सोशल मीडिया पर बिजली विभाग के एक अधिकारी की वायरल ऑडियो से बुनकर समाज सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। वायरल ऑडियो को संज्ञान में लेते हुए विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने दो सदस्यीय विभागीय जांच समिति गठित कर दिया है तथा आगामी 04 जनवरी तक रिपोर्ट तलब किया है। वायरल ऑडियो से नाराज़ उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के अध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन टाण्डा हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी व रईस अहमद अंसारी ने टाण्डा एसडीएम को ज्ञापन देते हुए नाराजगी प्रकट किया एवं वायरल ऑडियो की जांच करा कर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।
अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने जलालपुर विद्युत वितरण खंड के अधिशाषी अभियंता झब्बू राम की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित किया है जिसमें विद्युत वितरण खंड आलापुर के अधिशाषी अभियंता अवधेश किउमर यादव को सदस्य बनाया गया है।

इस मामले की पूरी खबर पढ़ने के लिये इस💐को टच करें।

बताते चलेंकि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऑडियो वायरल हो रही है जिसमें दो लोग मोबाइल पर वार्ता कर रहे हैं और एक व्यक्ति स्वयं को गवर्मेंट सर्वेंट बताते हुए टाण्डा के एक विशेष समुदाय को लूट खाने एवं मार डालने के लिए प्रेरित कर रहा है तथा दूसरा व्यक्ति ओके सर बोल रहा है। उक्त वायरल ऑडियो से बुनकर समुदाय में काफी नाराजगी दिखाई दे रही है। उप्र बुनकर सभा ने टाण्डा एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग किया है।

अन्य खबर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

गुल्लू हत्याकांड में बड़ा फैसला! उबैदुर्रहमान को उम्रकैद, गोली मार कर हुई थी हत्या, वीडियों हुई थी वायरल

error: Content is protected !!