WhatsApp Icon

फ़र्ज़ी वरासत चढ़ाने का दूसरा मामला भी आया सामने – एसडीएम ने हल्का लेखलपाल से मांगा स्पस्टीकरण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर उप जिलाधिकारी के सख्त कार्यवाही के बावजूद आए दिन फर्जी तरीके से वरासत का मामला प्रकाश में आ रहा है। बीते दिनों नत्थुपुर खुर्द में फर्जी कागजात के आधार पर वरासत करने के मामले में उपजिलाधिकारी द्वारा लेखपाल को निलंबित करते हुए और कानूनगो पर कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी पत्र प्रेषित कर दिया था। लेकिन एक मामला अभी खत्म नहीं हुआ था दूसरा मामला जलालपुर तहसील क्षेत्र के ही गौरा कमाल का सामने निकलकर आया है।

गौरा कमाल गांव निवासी लालती ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया की मेरे ससुर राम सूरत के तीन पुत्र है जिनका नाम रवींद्र, वीरेंद्र, जोगेंद्र है। जिसमें से मेरे पति वीरेंद्र की मृत्यु बीस वर्ष पूर्व हो गई थी जिनसे एक पुत्र हरिवंश भी है और वो लगभग बारह साल से लापता हो गया है। जिसका लाभ उठाते हुए मेरे पटीदार रवींद्र और जोगेंद्र लेखपाल दुर्गा सिंह और कानून गो भुवन प्रताप के मिली भगत से मेरे और मेरे पुत्र के हिस्से की संपत्ति को अपने नाम दर्ज करा लिया है। शिकायत मिलते ही उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह और तहसीलदार संतोष कुमार ने तत्काल अभिलेखों की जांच किया तो मामला सही पाया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए उप जिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल दुर्गा सिंह से स्पष्टीकरण हेतु पत्र जारी किया है।
उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह बताया कि लेखपाल से स्पष्टीकरण माँगा गया है।स्पष्टीकरण के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!