WhatsApp Icon

वन महोत्सव के तहत 51 पौधों का किया गया रोपण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जुलाई माह के प्रथम सप्ताह को वन विभाग वन महोत्सव सप्ताह के रूप में मना रहा है। वन विभाग की टांडा टीम द्वारा गत 01 जुलाई से लगातार पौधारोपण कर आमजनों को अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।


वन विभाग रेंज टांडा द्वारा रविवार को विकास खंड टांडा के धौरहरा गाँव में वन महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। टांडा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। उक्त मौके पर वन विभाग के टांडा रेंजर आरपी चौधरी सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्र वासी मौजूद रहे। वन दरोगा जगदम्बा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव कार्यक्रम चलाया गया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!