WhatsApp Icon

किछौछा में मोहर्रम व उर्स मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसपी ने बैठक कर किया स्थलीय निरीक्षण

Sharing Is Caring:

दरगाह परिक्षेत्र में बनेगी चार अस्थाई पुलिस चौकी

सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी कर अराजकतत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ ने एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व सीओ सिटी सुरेश कुमार मिश्र के साथ बसखारी थाना पर स्थनीय संभ्रांत लोगों के साथ वार्ता कर एवं दरगाह परिक्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर मोहर्रम पर्व के दौरान जुलूस सहित आगमी वार्षिक उर्स मखदूम अशरफ व मेला के सम्बंध में कई दिशा निर्देश जारी किया।


एसपी श्री कौस्तुभ ने स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि उर्स व मेला के दौरान देश के कोने कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु दरगाह किछौछा आते हैं लेकिन गत दिनों हाथरस में एक सत्संग के दौरान हुआ हृदयविदारक घटना से सबक लेते हुए उर्स व मेला के दौरान काफा सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। श्री कौस्तुभ ने उर्स व मेला को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दरगाह परिक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से चार अस्थाई पुलिस चौकी बनाने का निर्देश दिया है।पुलिस कप्तान के निर्देश पर दरगाह परिक्षेत्र में मलंग गेट के पास, जामे अशरफ के पश्चिमी गेट के पास व भिदुर दरगाह मार्ग एसएस सेंटर के निकट एक एक अस्थाई पुलिस चौकी बनाने के साथ पवित्र नीर शरीफ के किनारे महिला पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इस के अलावा दरगाह परिक्षेत्र में पुलिस विभाग सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी करेगा। उर्स के दौरान दुकानदारों से दुकानों को बाहर ना बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है जिससे आवागमन बाधित ना होने पाए। मोहर्रम पर्व व उर्स मेला को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी कराने के निर्देश पुलिस कप्तान ने दिया है। श्री कौस्तुभ ने कहा कि धार्मिक भावना आहत करने एवं समाज को तोड़ने वाली पोस्टों को लाइक व शेयर भी ना करें अन्यथा आपके खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही होगी। अराजकतत्वों पर विशेष नज़र रखते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। थाना बसखारी पर सम्पन्न हुई बैठक में थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह सहित बसखारी, दरगाह व किछौछा के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

दहियावर में आज निकलेगा जुलूस-ए-अमारी, देशभर से पहुंचेंगे उलेमा और अकीदतमंद; कई अंजुमनें करेंगी शिरकत

रियाज़ अहमद की 40वीं बरसी पर उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, कुरआनख्वानी के बाद सजा भव्य जलसा, लंगरे आम में उमड़ी भीड़

नागपंचमी पर विधि-विधान से पूजन के बाद शुरू हुई लट्ठबाजी प्रतियोगिता

error: Content is protected !!