WhatsApp Icon

सूबे की गवर्नर व डिप्टी सीएम ने प्रवीण को उत्कृष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित – बधाइयों का दौर शुरू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता को महामहिम राज्यपाल द्वारा राजधानी में आयोजित रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा अयोजिय भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया जिससे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई।


राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता को उत्कृष्ट सेवा पदक भेंट किया। जनपद में पहली बार किसी को उक्त सम्मान से अलंकृत किया गया।
जनपद में निरन्तर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को लेकर निरंतर प्रयासरत युवा प्रवीण कुमार गुप्ता को राजभवन के खखाखच भरे हाल में रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक द्वारा रेड क्रॉस अम्बेडकर नगर को सक्रिय करने और किए गए अवैतनिक निःस्वार्थ सेवा के लिए रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सम्मान ‘उत्कृष्ट सेवा पदक” सम्मान से सम्मानित किया। श्री प्रवीण की इस उपलब्धि पर रेड क्रॉस जिला शाखा के अध्यक्ष जिलाधिकारी अविनाश सिंह, रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ एम.एच सिद्दीकी सहित समाजसेवियों व कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

 प्रवीण गुप्ता के बारे में अधिक पढ़ने के लिए ■ इसे टच करें।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!