WhatsApp Icon

बुधवार को हवाई पट्टी पर उतरेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 07 अगस्त बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला जनपद की हवाई पट्टी पर उतरेगा।

मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद विकास कार्यों व कानून व्यवस्थाओ की समीक्षा भी करेंगे।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टाइम-टू-टाइम कार्यक्रम आ गया है जिसके अनुसार 07 अगस्त बुधवार की 12 बजकर 05 मिनट पर मुख्यमंत्री का उड़न खटोला अकबरपुर हवाई पट्टी पर उतरेगा और फिर मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस पहुंचेगा जहां जनप्रतिनिधियों व भाजपा के पदाधिकारियों के साथ 01 बजे तक बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 01 बजे से 01:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है जिसके बाद 01:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार के लिए निकलेंगे और लगभग एक घण्टा तक अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के विकास कार्यों व कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। 02 बजाकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री का काफिला हवाई पट्टी की तरफ रवाना होगा और लगभग 02 बजकर 50 मिनट पर उनका उड़न खटोला लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएगा। मुख्यमंत्री आगमन की पुष्टि होते ही जिला प्रशासन ऑल इज़ ओके दिखाने में जुट गया है जिसकी तैयारियां काफी जोरशोर से शुरू है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!