WhatsApp Icon

कटेहरी उपचुनाव के दौरान पैसा खर्च करने में सबसे आगे है सपा, व्यय प्रेक्षक ने किया मिलान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: 277 कटेहरी चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब किताब व्यय प्रेक्षक द्वारा लगातर किया जा रहा है। उपचनाव में अभी तक समाजवादी पार्टी धन खर्च करने में सबसे आगे है।


277 कटेहरी उपचुनाव के व्यय प्रेक्षक किरन टी.ए द्वारा मंगलवार को कोषागार में प्रत्याशियों के रजिस्टर का द्वितीय मिलान किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती शोभावती वर्मा 12 लाख 15 हज़ार 489 रुपए, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी धर्मराज निषाद द्वारा 11 लाख 16 हज़ार 858 रुपए तथा बसपा के प्रत्याशी अमित वर्मा द्वारा 04 लाख 67 हज़ार 391 रूपये खर्च किया गया। व्यय मिलान के समय समस्त चुनाव प्रत्याशी अथवा उनके चुनाव अभिकर्ता उपस्थित रहे। कुल 06 प्रत्याशियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसमें गोविंद कुमार तथा राजेश कुमार द्वारा प्रकाशन कराए जाने की बात स्वीकार किया गया परंतु कोई अभिलेख नहीं दिया गया। जिन्हें अभिलेख दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्याशी के रजिस्टर का अंतिम/ तीसरा मिलान 18 नवंबर को निर्धारित है, जिसमें समस्त प्रत्याशी से अपेक्षा है कि सभी आवश्यक साक्ष्य के साथ कोषागार में उपस्थित होकर अपने लेखा का मिलन प्रातः 10 बजे से शाम 05 तक अवश्य करा ले। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण बृजलाल तथा सहायक व्यय प्रेक्षक उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर! बुधवार को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मिलेगा बड़ा अवसर

घाघरा में छलांग, दो दिन बाद भी विपिन का सुराग नहीं! गुस्से में पुल पर उतरे ग्रामीण, टाण्डा-कलवारी मार्ग जाम कर मचाया हंगामा

शिव बाबा के पास मौत का तांडव! बुलेट-ई रिक्शा की भीषण भिड़ंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई की मौत, दो गंभीर

error: Content is protected !!