WhatsApp Icon

आगामी 06 अगस्त को होगा उपचुनाव – जिला मजिस्ट्रेट ने जारी की अधिसूचना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। रिक्त पदों पर 06 अगस्त को मतदान होगा जबकि मतगणना 08 अगस्त को होगी। जनपद में रिक्त एक सदस्य क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सहित चार ग्राम प्रधान व लगभग छः दर्जन ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा।


जिला मजोस्ट्रेट/जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि विकास खंड अकबरपुर में वार्ड संख्या 151 सहनेमऊ में सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए महिला आरक्षित है जबकि विकास खंड कटेहरी के वार्ड संख्या 18 कटेहरी प्रथम में सदस्य जिला पंचायत की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। जनपद के 04 ग्राम प्रधानों का पद रिक्त है जिसमें अकबरपुर के ग्राम पंचायत 116 गौरा, कटेहरी के 72 बसन्तपुर, कटेहरी के 29 खज़ूरडीह व रामनगर के 51 रुस्तमपुर में मतदान होना है और साथ ही साथ लगभग 70 ग्राम पंचायत सदस्यों का भी चुनाव होना है।
अधिसूचना के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 22 जुलाई, प्रपत्रों की जांच 23 जुलाई, नाम वापसी 24 जुलाई, मतदान 06 अगस्त व मतगणना 08 अगस्त को होगी। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ब्लाक स्तरीय निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती भी कर दिया गया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!