WhatsApp Icon

शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न हुआ उपचुनाव, लगभग 54 प्रतिशत हुआ मतदान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद के चार विकास खंडों के चार ग्राम प्रधानों के लिए 15 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल मतदान सम्पन्न हुआ। सभी मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। आगामी 21 फरवरी को मतगणना होगी।


बताते चलेंकि त्रिस्तरीय पंचायती उपचुनाव के तहत अकबरपुर ब्लाक हसनपुर जलालपुर, रामनगर के चहोड़ा शाहपुर, कटेहरी ब्लाक के कटेहरी गाँव में प्रधान पद के लिए चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार बुधवार को मतदान हुआ।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सूचना दी गई कि कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 53.87 प्रतिशत मतदान सकुशल सम्पन्न हुआ। सर्वाधिक कटेहरी में 60.74 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम जलालपुर के पेठिया गाँव में मात्र 50 प्रतिशत मतदान हुआ। रामनगर के चहोड़ा शाहपुर में 53.91 प्रतिशत व अकबरपुर के हसनपुर जलालपुर में 58 प्रतिशत मतदान हुआ।

अन्य खबर

धागे के बढ़ते दाम से बुनकरों पर बढ़ा बोझ, तैयार कपड़ों के दाम में 15% बढ़ोतरी की उठी मांग

गुल्लू हत्याकांड: ताज तिराहे की खूनी रात का हिसाब! मुख्य अभियुक्त दोषी, सजा पर कल फैसला

अजान में जरा सी चूक भी नहीं चलेगी! टांडा में मुअज्जिनों की होगी खास ‘तरबियत’, हर गुरुवार लगेगी इस्लाही क्लास

error: Content is protected !!