WhatsApp Icon

गर्म ऊनी सहायक वस्त्र पाकर खिल उठा ग्राम प्रहरियों व नगर पालिका कर्मचारियों का चेहरा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा ठंड से बचाव के उद्देश्य से नगर पालिका कर्मचारियों को ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम जलालपुर उप जिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष फरजाना खातून एवं अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका के सभी आउटसोर्सिंग, संविदा तथा स्थायी पुरुष कर्मचारियों को ऊनी कोट एवं मफलर, जबकि महिला कर्मचारियों को स्वेटर और मफलर प्रदान किए गए।
वहीं दूसरी ओर जलालपुर कोतवाली परिसर में कोतवाल संतोष कुमार सिंह द्वारा कोतवाली में तैनात सभी ग्राम प्रहरियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म ऊनी जैकेट वितरित की गई।


कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत मौसम में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!