WhatsApp Icon

उड़न दस्ता टीम ने वाहनों को रोककर किया सघन चेकिंग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चुनाव में धनबल का प्रयोग रोकने के लिए एवं आदर्श आचार संहिता पालन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शुक्रवार को अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र के जलालपुर तहसील के मंगुराडीला चौराहे से रफीगंज को जाने वाले रोड पर उड़न दस्ता की टीम ने आने जाने वाले चार पहिया वाहनों को रोककर सघन चेकिंग अभियान चलाकर तलाशी लिया।

चेकिंग के दौरान एक वाहन में भारतीय जनता पार्टी के झंडे को हटाने के नसीहत देते हुए जाने दिया। उड़न दस्ता टीम ने चार पहिया वाहनों पर लगे राजनीतिक झंडा, पोस्टर आदि को हटाया वहीं वाहनों के डिग्गी और वाहन के अंदर रखे सामानों की तलाशी लिया। तलाशी अभियान के दौरान आने जाने वालो में हड़कंप मचा रहा। उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट ने बताया कि बगैर वैधानिक कागज के पचास हजार से अधिक रकम, अधिक भारी मात्रा में कपड़ा, मिठाई, और अधिक रुपए निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित कर सकती हैं। उड़न दस्ता टीम प्रभारी ने बताया की निष्पक्ष और सुचितापूर्ण चुनाव कराने के लिए हमारी टीम लगी हुई है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!