WhatsApp Icon

अटल भवन में केसरिया केक काटकर मनाया गया एल साल बेमिसाल का जश्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ बुके,अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस बीच भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में गुब्बारों और फूलों की पंखुड़ियों से सजाया गया था।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने फूलों से कमल बने आकृति के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक साल बेमिसाल लिखी हुई केसरिया केक काटते हुए कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की स्नेहिल भव्य स्वागत से अभिभूत भाउक होते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि आज मेरे भाजपा जिलाध्यक्ष के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर जिस प्रकार से भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय भाव से मेरा स्वागत किया है यह मेरे लिए अविस्मरणीय पल है। हमें जनपद के कार्यकर्ता दिल से स्नेह करते हैं इसका अनुभव आज कार्यकर्ताओं की स्नेहिल स्वागत से प्रमाणित होता है।कहा कि हमारे लिए भाजपा कार्यकर्ता एक परिवार की तरह हैं।कार्यकर्ताओं के लिए हमारा हर क्षण समर्पित है।आज हमारा हमारे अपने परिवार ने जिस प्रकार से आत्मीय स्वागत किया है। हम कार्यकर्ताओं के आजीवन ऋणी रहेंगे। कहा कि हमारे रहते हुए कभी भी किसी कार्यकर्ता का मान सम्मान गिरने नहीं पायेगा। जिस प्रकार से आज हमारा स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया है यह दिखता है कि कार्यकर्ता हमें परिवार का ही एक सदस्य समझते हैं।उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,भाजपा जिलामंत्री विनय पाण्डेय,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित पाण्डेय,सह जिला मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,मण्डल अध्यक्ष शिव पूजन राजभर,शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू,अनिल मिश्र,गौरव श्रीवास्तव,नंद कुमार तिवारी राना,प्रदीप मिश्र रिंकू प्रधान प्रदीप सिंह,प्रधान अंकित पाण्डेय,आदित्य दुबे छोटू,नीरज त्रिपाठी एडवोकेट, ललित मोहन श्रीवास्तव,अमित सिंह, रवींद्र वर्मा,शुभम पाण्डेय,मोहम्मद अखलाख,राघव शरण त्रिपाठी,बाबा राम अजोर निषाद,शैलेंद्र सिंह,अमित तिवारी आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर ने खोया तेजतर्रार व ईमानदार डीएम, एक साल भी नहीं कर सके कार्यकाल पूरा -ईशा प्रिया से बड़ी उम्मीद

जन्म से पहले ही 8वीं पास: टांडा के ‘कलयुग के अभिमन्यु’ ने खोली शिक्षा सिस्टम की पोल

महरुआ में कानून का डंडा, भगवानपुर में नियम ठंडा! — सरकारी भवन में ‘रातों-रात’ प्रतिमा, प्रशासन की दोहरी नीति पर बवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.