WhatsApp Icon

सड़क दुर्घटना में घायल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष – चालक लखनऊ रेफर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की गाड़ी का आलापुर थानाक्षेत्र में भीषण एक्सीडेंट हो गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष व उनका चालक घायल हो गया। जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी का जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि उनके चालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आलापुर थानाक्षेत्र के पिपरा चौराहा के पास ट्रैक्टर ट्राली को बचाते हुए जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी की गाड़ी एक डम्फर से टकरा गई। जिलाध्यक्ष की गाड़ी व डम्फर की आमने सामने की भीषण टक्कर के दौरान ही ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दिया।

उक्त घटना में सेफ्टी गुब्बारा खुलने से जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी बाल बाल बच गए। जिलाध्यक्ष को आननफानन में जिला मुख्यालय पर स्थित साकेत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जबकि उनके चालक की गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.