WhatsApp Icon

तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, कावड़ ले कर लौट रहे पिता पुत्र घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: धर्म नगरी अयोध्या से पवित्र जल लेकर मोटर साइकिल से लौट रहे पिता पुत्र उस समय घायल हो गए जब तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया।


घटना बसखारी थानाक्षेत्र के हरैय्या बाईपास पर हुई। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय सुनील कुमार अपने 50 वर्षीय पिता रामधानी पुत्र रामनाथ निवासीगण मरौचा मोटर साइकिल के सहारे अयोध्या से जल लेकर लौट रहे थे कि तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए जिससे पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंची बसखारी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए बसखारी सीएचसी में भर्ती कराया जहां दोनोंकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!