WhatsApp Icon

टाण्डा नगर पालिका बोर्ड बैठक में भारी हंगामा के बीच हाथापाई – फजीहत के बाद पहुंचा पुलिस बल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका की बोर्ड बैठक को भारी हंगामा के बीच पुनः स्थगित कर दिया गया जिसके कारण बहुप्रतीक्षित मूल बजट पास नहीं हो सका।


गत 20 अगस्त को स्थगित हुई टाण्डा नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक गुरुवार को दोहपर 2 बजे पुनः मदनी हाल में आहूत की गई थी। बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों के बीच जमकर हंगामा हुआ और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ व ईओ डॉ आशीष सिंह के समक्ष ही सदस्यों के दो गुटों में हाथापाई हो गई जिसके बाद अध्यक्ष व ईओ बोर्ड बैठक से बाहर आ गए और सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। एसएसआई कर सभासदों को समझा बुझा कर पुनः बोर्ड शुरू कराया लेकिन सभासदों ने 09 सूत्रीय मांग पत्र पर तत्काल विचार करने की मांग कर रहे थे।

बताते चलेंकि नगर पालिका परिषद द्वारा गत 20 अगस्त तीन विशेष प्रस्ताव व एक अन्य प्रस्ताव के लिए बोर्ड बैठक आहूत किया था लेकिन उक्त बैठक में मात्र 08 सदस्यों के पहुंचने के कारण कोरम अभाव में बैठक को स्थगित कर पुनः उन्हीं बिंदुओं पर 22 अगस्त को बैठक आहूत की गई थी।
बताते चलेंकि गत 15 जून 2024 को हुई बोर्ड बैठक में मूल बजट के प्रस्ताव को बहुमत के आधार पर निरस्त कर दिया गया था लेकिन इस बैठक में विशेष प्रस्ताव के तहत 15 जून के बैठक के उक्त प्रस्ताव को उपान्तरण (संसोधन) करने का प्रस्ताव शामिल था परन्तु उपान्तरण कर 15 जून के मूल बजट प्रस्ताव को निरस्त के स्थान पर स्थागित अथवा पास की बात एजेंडा में नहीं दर्शायी गई थी जिसको लेकर अधिकांश सदस्यों ने आपत्ति जताई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड बैठक में एक सभासद द्वारा सभी सभासदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई जिसके बाद सदन में ही जमकर हाथापाई होने लगी और सदस्यगण दो गुट में बंटे नज़र आये। हंगामा देखा अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ व अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष सिंह सदन छोड़ कर बाहर आ गए। भारी हंगामा के दौरान हुई फजीहत के बीच टाण्डा कोतवाली के एसएसआई वेद प्रकाश यादव भारी पुलिस बल के साथ सदन में पहुंचे और सदस्यों को समझा बुझा कर पुनः बोर्ड बैठक प्रारम्भ करवाया।नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा के बीच सदन में पुलिस के पहुंचने की क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है। भारी हंगामा के कारण सभासदों के समर्थकों की भी भारी भीड़ नज़र आई।

बैठक के दौरान वार्ड संख्या 20 के सभासद मो. नवाब (साबरी) के लेटरपेड पर 15 सभासदों ने नगर क्षेत्र के विकास एवं नगर वासियों की सुविधाओं के लिए 09 सूत्रीय मांग पत्र देकर बैठक में चर्चा की मांग किया। मांग करने वाले सदस्यों का आरोप है कि पूर्व बोर्ड द्वारा सभी वार्डों में पांच पांच लाख रुपये के आवश्यक निर्माण कार्य को पास किया गया था परंतु अभी तक उन कार्यों का वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया गया जबकि अध्यक्ष के कुछ चहेते सदस्यों के वार्ड में कार्य कराया गया है इसलिए सभी वार्डों में तत्काल पांच पांच लाख रुपये का वर्कआर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराएं। अधिकांश सदस्यों की मांग है कि कोई भी भुगतान बिना बोर्ड पटल पर लाये हुए ना किया जाए तथा अन्य प्रस्ताव में मनमर्जी ढंग से कोई प्रस्ताव पास ना किया जाए। सभासदों ने मांग किया कि हाउस टैक्स वाटर टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी कर नगर वासियो को परेशान किया जा रहा है उसे तत्काल बन्द किया जाए।

अन्य खबर

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.