अम्बेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देश पर हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत रविवार को टाण्डा नगर में झारखंड महादेव मंदिर से चौक घंटाघर तक तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा में गगन भेदी नारों से गुंजायमान करते हुए सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भाजपा तेजस्वी जायसवाल ने किया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, पूर्व जिलामहामंत्री घिसियावन मौर्या, भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम बाबू गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लीलावती वर्मा ने तिरंगा यात्रा को चौक घंटाघर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनमानस में राष्ट्र के एकता अखंडता भाईचारा बनाने के लिए और ब्रिटिश हुकूमत से आजादी यूं ही नहीं मिल गई, इसके पीछे अनगिनत कुर्बानियां, त्याग और संघर्ष की गाथाओं को बताया, कार्यक्रम का कुशल संचालन नगर महामंत्री राकेश गौड जी ने किया
यात्रा समापन अभियान संयोजक दशरथ मांझी, सहसंयोजक के रूप में अशोक विश्वकर्मा जी एवं रीदम खन्ना जी के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में आशीष सोनी व सभासद आशीष यादव द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिष्ठान वितरण किया गया। मातृशक्तियो ने भी यात्रा मे बड़चड़ कर सहभागिता किया। जहाँ विशू सलूजा, संजीव जायसवाल, सभासद राकेश गुप्ता, राकेश यादव, मनोज मिश्रा, जयप्रकाश यादव, जिला मंत्री सुनील पासवान, प्रिंस राय, घनश्याम यादव, बबीता चौरसिया, रोहित गोडसे, हिरोज अहमद, मकसूद आलम, शिवम मौर्य, अप्पू सोनी,दुर्गेश पाठक, बच्चू लाल भारती सहित संगठन के नगर पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्षगण, शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रवासीगण, सभासद गण, बूथअध्यक्ष गण सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।








