WhatsApp Icon

तिल को ताड़ बना बनाने में माहिर है हंसवर पुलिस, वारंटी नहीं मिला तो पड़ोसी को ही बना दिया मुलजिम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: तिल को ताड़ बनाने में हंसवर पुलिस काफी माहिर है। वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची टीम शक के आधार पर पड़ोसी के घर में घुस गई जिसका विरोध करने पर फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर थाना पर तैनात एसआई दीपक प्रजापति सोमवार की दोपहर लगभग 03 बजे कई सिपाहियों के साथ ग्राम रामपुर बेनीपुर में वारंटी कलीम को ढूंढने उसके घर पर गई थी और ढूंढते हुए छत पर गई जहां वारंटी के ना मिलने पर शक के आधार पर पड़ोसी मो.सईद के घर में बिना सूचना के छत के सहारे उतर गई जिसका मो. सईद व घर महिलाओं ने विरोध शुरू किया और वीडियो बनाने लगे जिससे पुलिस कर्मी आक्रोशित हो गए और मो.सईद की पिटाई करते हुए थानाध्यक्ष को पुलिस टीम पर हमला करने की झूठी सूचना दे डाला जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसएसआई विजय सोनी द्वारा सईद को गिरफ्तार कर थाना पर ले आए जहां उसके खिलाफ एसआई दीपक प्रजापति की तहरीर पर लोक सेवक के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर हमला करने आदि के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
तिल को ताड़ बनाने वाली पुलिस की उक्त कार्यशैली की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है तथा आक्रोश व्याप्त है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!