अम्बेडकरनगर: ऑनलाइन जुआ के शिकार बने हर घर जल योजना के ठेकेदार ने आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे टांडा कोतवाली मित्र पुलिस ने असफल कर हिरासत ने ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली व नगर क्षेत्र के नेहरूनगर में किराए के मकान में रहने वाले 37 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी बसन्त बिहार जनता रॉड थाना जानकीपुरी जनपद सहारनपुर ने कमर बन्द कर आत्महत्या का प्रयास किया जिसकी सूचना पर पहुंचे कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी व एसएसआई वेद प्रकाश यादव ने समझा बुझा कर बमुश्किल कमरे से बाहर निकाल कर हिरासत में ले लिया और कांउसिलिंग के उद्देश्य से कोतवाली ले आई एवं उनके परिजनों को सूचना दिया।
सचिन ने बताया कि भारत सरकार की हर घर जल योजना का ठेकेदार है और गत दो वर्षों से YOLO 24×7 ऑनलाइन गेम में फंस कर 35 लाख रुपया डूबा चुका है। ऑनलाइन बड़ी रकम हार जाने के कारण डिप्रेशन में आ गया और अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहता है। टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी, एसएसआई वेद प्रकाश यादव, कांस्टेबल हरसोविन्द व सरफ़राज़ द्वारा सचिन को काफी समझाया बुझाया गया जिससे वो शांत हुआ।








