WhatsApp Icon

जिलाधिकारी ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में घोषित किया अवकाश

Sharing Is Caring:

 

ठण्ड व शीतलहर के कारण अब सोमवार को खुलेंगे सभी विद्यालय- जिलाधिकारी

अम्बेडकरनगर: शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में 20 दिसंबर शनोवर को अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन के इस निर्णय से जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राहत मिली है।

Oplus_16908288

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अत्यधिक ठंड और शीतलहर के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा, ऐसे में अब सभी विद्यालय सोमवार से नियमित रूप से खुलेंगे।

प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। वहीं शिक्षा विभाग को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में लगातार गिरते तापमान और कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित है, ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय अभिभावकों और शिक्षाविदों के बीच सराहा जा रहा है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!