WhatsApp Icon

अम्बेडकरनगर में शीतलहरी व ठंड का प्रकोप जारी, अब कक्षा 12 तक के छात्रों को भी राहत

Sharing Is Caring:

डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने जारी किया आदेश

अम्बेडकरनगर जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। पहले जिलाधिकारी द्वारा केवल कक्षा 01 से 8 तक के छात्रों को शीतकालीन अवकाश दिया गया था, लेकिन मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश का दायरा बढ़ाते हुए कक्षा 09 से 12 तक के छात्रों को भी अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रवीण द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्ड से संचालित विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 तक का शिक्षण कार्य 10 जनवरी तक स्थगित रहेगा। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।


हालांकि आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों के सभी शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार प्रशिक्षण एवं अन्य विभागीय कार्यों का संपादन सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय प्रबंधन को आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि जनपद में बीते कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम घना कोहरा और शीतलहर के कारण बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कक्षा 12 तक अवकाश की घोषणा को अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!