WhatsApp Icon

हाउस टैक्स रिवीजन मामले में चेयरमैन ने बुलाई थी आपातकाल बोर्ड बैठक लेकिन—

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पालिका परिषद टाण्डा में हाउस व वॉटर टैक्स रिवीजन की मासिक किराया दर प्रकाशित होने के बाद एक तरफ जहां सभासदों व संभ्रांत नागरिकों द्वारा आपत्तियाँ लगाने का दौर जारी है वहीं दूसरी तरफ टाण्डा नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने उक्त गंभीर मुद्दे पर तत्काल अपात्कालीन बोर्ड बैठक बुलाने के लिए अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिखा।

आरोप है कि कि टाण्डा द्वारा उक्त पत्र को नहीं लिया गया जिसके कारण चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ ने उक्त पत्र को डाक के माध्यम से ईओ नगर पालिका को भेजा। पत्र के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने 04 अक्टूबर को पत्र भेज कर 11 अक्टूबर को आपातकाल बैठक बुला कर दो विशेष प्रस्ताव बोर्ड़ के समक्ष रखना चाहती थी जिसमें उ०प्र० नगर पालिका परिषद (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक किराये मूल्य पर कर) नियमावली 2024 पर चर्चा एवं नागत पालिका परिषद टाण्डा क्षेत्रान्तर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित भवनों एवं अन्त्योदय (लाल) राशन कार्डधारक व्यक्तियों को गृहकर जलकर से मुक्त किये जाने पर विचार के लिए विशेष प्रस्ताव आमंत्रित किया था। चर्चा है कि ईओ।टाण्डा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष के उक्त का संज्ञान ही नहीं लिया गया जिससे मजबूर होकर अध्यक्ष को उक्त पत्र डाक के माध्यम से भेजना पड़ा।

नगर पालिका ईओ डॉ आशीष सिंह का कहना है कि अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र बैकडेट में प्राप्त करने का दबाव बनाया जा रहा है इसलिए पत्र नगर पालिका की डाक द्वारा नियमानुसार आएगा तो ठीक रहेगा।
बहरहाल नगर पालिका परिषद टाण्डा में जमकर गुटबाज़ी चल रही है जिसका खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ सकता है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!