WhatsApp Icon

टैक्सी चालक की हत्या और पुत्र की गुमशुदगी मामले में पुलिस ने खड़े किए हाथ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव में बीते 06 सितम्बर को टैक्सी ड्राइवर की हुई निर्मम हत्या और उसके छोटे पुत्र के अचानक लापता होने का मामला पुलिस के लिए अब तक एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है। घटना के करीब कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ना तो हत्यारों तक पहुंच सकी है और ना ही मृतक के पुत्र का कोई सुराग लगा पाई है।


विदित हो कि जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव निवासी रामस्वरूप की हत्या उनके ही गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के किनारे बने मकान में देर रात धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव, पूर्वी जलालपुर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह तथा जैतपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासा करने के दावे किए थे। लेकिन इन दावों के उलट हत्या का राज आज भी अंधेरे में है। वहीं, मृतक के अंतिम संस्कार के दूसरे ही दिन उसका छोटा पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिजनों ने स्वयं उसकी तलाश की, पर जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। बावजूद इसके पुलिस अब तक उसे ढूंढ पाने में नाकाम है।
क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि “उक्त घटना का खुलासा संभव नहीं है।”
पुलिस की निष्क्रियता से स्थानीय जनता में आक्रोश और निराशा दोनों ही देखने को मिल रही है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस हत्याकांड और बच्चे की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाई जाए।

अन्य खबर

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

घाघरा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट! टांडा-आलापुर में तैयारियां तेज, तटवर्ती इलाकों को सावधान रहने की चेतावनी, कंट्रोल रूम का नंबर जारी

error: Content is protected !!