WhatsApp Icon

टेंट उतारते समय करंट लगने से नौजवान मज़दूर की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बीती रात्रि बर्थ-डे की पार्टी के बाद शुक्रवार की सुबह टेंट उतारने गए नौजवान मज़दूर की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड टांडा के ग्राम तेंदुआ पियरेपुर में गुरुवार की रात्रि में एक बर्थ-डे पार्टी आयोजित थी जिसमें टेंट लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह में टेंट उतारने पहुंचे 22 वर्षीय मज़दूर अंशमान पुत्र गुलभवन निवासी गौरा गूजर को बिजली का करंट लग गया जिसे आननफानन में महामाया मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा शव को गौरा गूजर लाया गया जहां पहुंचे टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने शव को कब्जे में ले लार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच कर रहे हैं। श्री दीपक ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!