WhatsApp Icon

अज्ञात मुस्लिम युवक पर एक शिक्षिका को धर्म परिवर्तन कराने के लिए जबरन अपहरण करने का आरोप

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा में संचालित एक प्रसिद्ध विद्यालय में शिक्षण कार्य करने वाली 24 वर्षीय शिक्षिका विगत 24 जून से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई।

परिजनों का दावा है कि 24 जून को जब विद्यालय पढ़ाने गई तो फिर वापस नहीं लौटी जिसकी काफी तलाश हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला लेकिन 06 अगस्त को पता चला कि मोहल्लाह सकरावल का एक मुस्लिम युवक उसे स्कूल के पास से लज्जा भंग व धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से जबरन अपहरण कर लिया है।
टांडा कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश एवं शिक्षका को बरामद करने में जुट गई है। उक्त मामले की चर्चा नगर क्षेत्र में खूब हो रही है हालांकि घटना की वास्तविकता शिक्षिका के बरामद होने के बाद ही पता चल सकेगी।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!