WhatsApp Icon

टीडीटी स्कूल में छात्रों को दी गई बिदाई, वार्षिकोत्सव पर आयोजित होगा मुशायरा व कवि सम्मेलन

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टीडीटी स्कूल में कक्षा 05 पास कर दूसरे विद्यालयों में जाने वाले छात्र छात्राओं को फेयरवेल पार्टी दी गई एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से जारी है जिसमें मुशायरा व कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है।


औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा के नैपुरा में संचालित टीडीटी स्कूल में छात्रों को फेयरवैल पार्टी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को उपहार देने के साथ नसीहतें भी दी गई। कक्षा पांच के 21 छात्र छात्राओं को बिदाई के दौरान नसीहतें भी दी गई।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सूचना न्यूज़ एडिटर आलम खान ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह किसी भी बिल्डिंग की नींव बहुत महत्वपूर्ण होती है उसी तरह प्राथमिक शिक्षा का भी जीवन में बहुत महत्व होता है, प्राथमिक शिक्षा ही आपका भविष्य तय करती है कि आप जीवन में कितना सफल होंगे। उक्त अवसर पर सभासद अमीनचन्द सोनकर, गुलाब, नजमी नवाज़, सोनू ब्रांड, डॉ रिज़वान खान, साजिद अखलाक, मो.अहमद, आसिफ खान आदि मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन की तरफ से सभी छात्रों को उपहार भी दिया गया।
बताते चलेंकि कि आगामी 13 अप्रैल रविवार को टीडीटी स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा जिसमें शाम 05 बजे से 08 बजे तक छात्र छात्राएं अपना कार्यक्रम पेश करेगा जबकि रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध शायरा चांदनी शबनम, कवि अजय प्रताप श्रीवास्तव, हास्य शायर हलचल टांडवी व इंसाफ टांडवी, शाह मोहम्मद खान अपने अपने अंदाज में कलाम पेश करेंगे और मुशायरा व कवि सम्मेलन का संचालन शिक्षक मो. असलम खान द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की तैयारियां काफी जोरशोर से जारी है।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!