WhatsApp Icon

टीबी मरीजों को मिली सर्दियों में राहत, आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट का सराहनीय मानवीय प्रयास

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दोपहर करीब 2 बजे आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट, जलालपुर के सदस्यों ने नगपुर हॉस्पिटल के चिकित्सकों के सहयोग से अस्पताल परिसर में चिन्हित टीवी (टीबी) मरीजों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से मरीजों को सर्दी से बचाव हेतु कम्बल तथा पोषण के लिए खजूर का पैकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी जैसे गंभीर रोग से जूझ रहे मरीजों को न केवल भौतिक सहायता देना था, बल्कि उन्हें यह एहसास कराना भी था कि समाज उनके साथ खड़ा है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि टीबी मरीजों को इलाज के साथ-साथ पोषण और मानसिक संबल की भी आवश्यकता होती है, और इसी सोच के तहत यह सेवा कार्य किया गया।


इस अवसर पर रन्नू गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी, स्वास्थ्य अधीक्षक जयप्रकाश, फार्मासिस्ट मनोज सहित आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट के दर्जनों सदस्य एवं अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से मरीजों का मनोबल बढ़ता है और उपचार में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीबी मरीजों से नियमित दवा सेवन, पोषण युक्त आहार और समय-समय पर जांच कराने की अपील भी की। वहीं ट्रस्ट के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जरूरतमंद मरीजों के लिए इसी तरह के सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार रिन्नू गुप्ता कुलदीप अग्रहरि गुलाम सुभानी विजय अग्रहरी शोभित बाजोरिया डॉक्टर अमित टंडन श्याम जायसवाल अजीत चक्रवर्ती विनोद गुप्ता सौरभ गुप्ता रोहित मिश्रा आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

घाघरा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट! टांडा-आलापुर में तैयारियां तेज, तटवर्ती इलाकों को सावधान रहने की चेतावनी, कंट्रोल रूम का नंबर जारी

error: Content is protected !!