अम्बेडकरनगर: मोहर्रम माह की शुरुआत होते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मजलिसों, मातम और अज़ादारी का दौर शुरू हो गया है। अज़ाखानों और इमामबाड़ों में इमाम हुसैन की शहादत की याद में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है।
इसी क्रम में टाण्डा नगर में पहली मोहर्रम का जुलूस सैय्यद दावर हुसैन के आवास, कौमी इंटर कॉलेज के निकट से परंपरागत रूप से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और “या हुसैन” की सदाओं के बीच गमगीन माहौल में अज़ादारी की गई। जुलूस नगर के निर्धारित पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
प्रशासन भी मोहर्रम के मद्देनजर पूरी तरह सतर्क है और शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।




