WhatsApp Icon

किशोर से दुष्कर्म कर धन उगाही व धमकी देने वाला गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर क्षेत्र में एक किशोर के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो के सहारे ब्लैकमेल करने एवं पुलिस से शिकायत करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।


अलीगंज थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने दावा किया कि पॉस्को आरोपी तौहीद कुरैशी पुत्र अनीस अहमद कुरैशी निवासी काजीपुरा को मुखबिर की सूचना पर कश्मिरिया चौराहा से घेर कर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वो भागने की फिराक में था।
बताते चलेंकि गिरफ्तार तौहीद कुरैशी टांडा नगर के एक किशोर के साथ गत दो तीन वर्षों से गलत काम करता था और उसकी अश्लील वीडियो बना लिया था तथा उक्त वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए अवैध धन उगाही करता था। पीड़ित किशोर द्वारा पुलिस से शिकायत करने की धमकी देने पर जेल से छूटने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़ित के पिता ने बताया कि 10-12 लकड़ों के साथ आरोपी तौहीद कुरैशी ने उनकी दुकान पर आकर मारपीट किया और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए कहा कि जान से मार डालूंगा। उक्त मामले में अलीगंज पुलिस ने तौहीद कुरैशी व 10-12 अज्ञात लड़कों के खिलाफ मुकदमा संख्या 196/24 पर पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अलीगंज पुलिस ने उक्त मुकदमा के वांछित मुख्य अभियुक्त की तलाश के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया था जिसके सहारे तौहीद कुरैशी की गिरफ्तारी की गई।

अन्य खबर

सर्राफा कारोबारी पर नकाबपोश बदमाशों का हमला! पाउडर फेंककर गिराया, मारपीट के बाद बाइक लूटकर फरार

अपराधियों की अब खैर नहीं! सम्हरिया चौराहे पर खाकी का नया पहरा, एसपी प्राची सिंह ने किया चौकी का उद्घाटन

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

error: Content is protected !!