WhatsApp Icon

धोखे से जेवरात पर हाथ साफ करने वाला शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार – टाण्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली पुलिस ने शातिर टप्पेबाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने के जेवरात व बाइक बरामद कर लिया है।


जनपदीय पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में टाण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टाण्डा कोतवाली में दर्ज मुकदमा 181/24 धारा 420, 406, 465, 468, 411 आईईसी से सम्बन्धित अभियुक्त 35 वर्षीय नदीम पुत्र रईस निवासी जलालपुर पश्चिम थाना जलालपुर को मुखबिर की सूचना पर चिन्तौरा तिराहे से बभनज्योतिया होते हुए फुलरिया बूथ सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित एक कान का झाला व एक अदद मंगल सूत्र का लाकेट व एक अदद अंगूठी तथा एक जोड़ी कान की बाली सभी पीली धातु व घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल पल्सर नंबर UP 45 AR 2255 (गलत नंबर की) बरामद हुई। टाण्डा पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय भेजा जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि गत 08 जून को मेहनिया के पास टाण्डा मे दो महिलाओ के साथ टप्पे बाजी करके उनका जेवर ले लिया था। जेवर को बेचकर आर्थिक व भौतिक लाभ लेते है। आरोपी को गिरफ्तार करने में एस आई दिनेश कुमार राय, एस आई यूटी अरुण कुमार, कांस्टेबल राहुल सरोज, चमन सिंह, त्रिपुरारी विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता शामिल हैं।

अन्य खबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.