WhatsApp Icon

हत्या का भय दिखा कर नकली पुलिस ने महिला से लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ, तलाश में जुटी पुलिस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ई-रिक्शा पर बैठ कर जा रही महिला को बीच सड़क पर बाइक वालों ने रोकवा कर जेवरात के कारण हत्या होने का भय दिखाते हुए लाखों के जेवरात की टप्पेबाजी कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


अलीगंज थानाक्षेत्र के मोहल्लाह अल्हाददपुर निवासी तमकीन इम्तियाज पत्नी अहमद जमाल को तहरीर पर टांडा कोतवाली पुलिस ने अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टांडा कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
मुकदमा वादी ने बताया कि मंगलवार को अपने निवास स्थान से ई-रिक्शा पर बैठकर बसखारी जा रही थी कि लगभग 10 बजे दिन में बकरहवा पुल मोहल्ला हयातगंज के पास पहुंची तो एक मोटर साईकिल पर दो युवक सवार होकर ई रिक्शा आकर रोकवा कर बोले कि कब से आवाज दे रहे हैं, रोक नहीं रहे हो। पीछे साहब की गाड़ी आ रही है, फिर मुझसे बोले कि आज तुमने न्यूज नहीं पढ़ी है, संगीता मैडम की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है, जेवर पहन कर निकलना मना है, जेवर निकाल कर पर्स में रख लीजिये। उनके कहने पर अपने सोने के जेवरात चार सोने का कंगन व एक ग्रस लेट सोने का एक गले की चैन उनके कहने पर उनको दे दिया और उन्होने एक कागज की पुड़िया को मुझको दे दिया कहा कि इसको अपने बैग में रख लो, देखना नहीं, कुछ दूर आने जाने पर मेरे भतीजे माज ने मुझसे कहा कि बुआ पुड़िया देखो तो मैने बैग खोला और कागज की पुड़िया देखी तो उसमें जेवरात नहीं थे वल्कि प्लास्टिक का एक मोटा कंगन निकला जो थाना लेकर आयी है।
उक्त घटना की शिकयत पर टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने तत्काल पुलिस टीम को एलर्ट करते हुए सीसीटीवी की फुटेज खंगालने लगे हैं। श्री दीपक ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बहुत जल्द टप्पेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!