WhatsApp Icon

दलबल के साथ टांडा कोतवाल ने नगर क्षेत्र में पदमार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Sharing Is Caring:

दलबल के साथ टांडा कोतवाल ने नगर क्षेत्र में पदमार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ व एडिशनल एसपी पश्चिमी विशाल पांडेय के निर्देश पर सीओ टांडा शुभम कुमार की निगरानी में टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा पुलिस बल के साथ टाण्डा नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर आम जनों सहित दुकानदारों को भी पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

टाण्डा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बुधवार शाम को कश्मिरिया चौराहा से तलवापार तक पैदल मार्च किया। श्री दीपक को प्रतिदिन सांय कॉल नगर क्षेत्र का भ्रमण कर आमजनों व दुकानदारों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाते देखा जाता है जिसकी नगर वासियों द्वारा सराहना भी की जाती है।


टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा में स्थित थिरुआ नाला में एक युवक के डूबने की घटना से नाराज़ कुछ ग्रामीणों द्वारा कश्मिरिया चौराहा पर मार्ग जाम करने का प्रयास किया गया था जिसे टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा समझा बुझा कर शांत कराया दिया गया। श्री दीपक ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जा चुकी है तथा देर रात्रि में टीम के पहुंचने की पूरी उम्मीद भी है।
बहरहाल नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर टाण्डा कोतवाल आमजनों को पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाते नज़र आ रहे हैं जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!