WhatsApp Icon

श्रीमती रेनू बनी टाण्डा की पहली महिला एसडीएम, कई एसडीएम के कार्यक्षेत्रों में बदलाव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कई एसडीएम के कार्य क्षेत्रों में बदलाव कर दिया है। टाण्डा एसडीएम डॉ शशि शेखर को एसडीएम सदर बनाया गया है जबकि श्रीमती रेनू को टाण्डा की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीमती रेनू टाण्डा की पहली महिला एसडीएम बनी हैं।


जिलाधिकारी श्री शुक्ला ने एसडीएम सदर अरविंद त्रिपाठी को अपर उप जिलाधिकारी अकबरपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। एसडीएम आलापुर को न्यायिक आलापुर का अतरिक्त चार्ज दिया गया है जबकि न्यायिक आलापुर नीरज गौतम को भीटी का एसडीएम बनाया गया है। एसडीएम भीटी सदानन्द सरोज को जलालपुर की जिम्मेदारी दी गई है और एसडीएम जलालपुर राहुल गुप्ता को टाण्डा न्यायिक पद पर तैनात किया गया है। टाण्डा की पहली महिला एसडीएम बनी श्रीमती रेनू टाण्डा में ही न्यायिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!