अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका परिषद परिक्षेत्र में टैक्सी स्टैण्ड की वसूली ठेका नीलामी के माध्यम से होती है। मार्च माह से पूर्व नगर पालिका प्रशासन का दायित्व है कि टैक्सी स्टैण्ड वसूली के सम्बंध में ठेका नीलामी का काम पूर्ण करा लें लेकिन लोकसभा चुनाव की आदर्श संहिता के कारण नीलामी नहीं कराई जा सकी थी और पूर्व ठेकेदार को ही 30 जून तक के लिए 10 प्रतिशत बढ़ौतरी कर बढ़ा दिया गया था और इस बीच 26 जून को नीलामी टेंडर आमंत्रित किया गया जिसमें अनुभव की मांग नहीं कि गया थी लेकिन पुनः उसे संसोधन कर तारीख 28 जून करते हुए एक वर्ष का अनुभव मांग लिया गया।
शिकायत उपरांत अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने 28 जून को होने वाले टेंडर को निरस्त करते हुए बिना अनुभव के पुनः टेंडर आमंत्रित करते हुए पुनः 15 जुलाई तक का ठेका बढ़ा दिया। नीलामी प्रक्रिया अनुसार 12 जुलाई को 08 ठेकेदारों द्वारा सहभागिता पर सहमति जताते हुए शर्तों को पूरा किया और 15 जुलाई को ठेका नीलामी की बोली के लिए नगर पालिका पहुंचे मगर अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा पुनः स्थगित कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़ का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण बोली को स्थगित कर दिया गया है लेकिन बहुत जल्द उन्हीं शर्तों पर बोली की तारीख का एलान किया जाएगा और जो 08 लोग पंजीयन करा चुके हैं वही लोग बोली में शामिल होंगे।





