अम्बेडकरनगर: टाण्डा ताज़ियादार कमेटी ने डीएम को पत्र लिख कर टाण्डा नगर पालिका प्रशासन पर कमेटी की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए शासन को पत्र लिख कर मोहर्रम के दौरान हुए निर्माण कार्यों का भुगतान ना करने की मांग किया है।
टाण्डा ताज़ियादार कमेटी के सचिव सैय्यद रईसुलहसन गुड्डू ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि नगर निकाय अनुभाग 06 द्वारा टाण्डा ताज़ियादार कमेटी की मांग पर टाण्डा नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया था कि मोहर्रम के दौरान समुचित व्यवस्था कराई जाए, श्री गुड्डू का दावा है कि उक्त निर्देश के क्रम में ही टाण्डा नगर पालिका द्वारा कई स्थानों पर निर्माण आदि कराया गया लेकिन इस दौरान टाण्डा ताज़ियादार कमेटी से कोई संपर्क नहीं किया गया और निर्माण कार्य घटिया ढंग से कराया गया है जिससे टाण्डा ताज़ियादार कमेटी संतुष्ट नहीं है। मांग किया गया है कि मोहर्रम से सम्बंधित हुए निर्माण कार्यो का भुगतान ना किया जाए।








