WhatsApp Icon

टांडा तजियादार कमेटी के नेतृत्व में अनवरत जारी है निःशुल्क मेडिकल कैम्प

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा तजियादार कमेटी के नेतृत्व में टांडा नगर क्षेत्र के मोहल्लाह सकरावल में मोहर्रम माह के दौरान लगाने वाला निःशुल्क मेडिकल शिविर अनवरत जारी है।


बताते चलेंकि टांडा तजियादार कमेटी के प्रस्ताव पर एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक व यूनानी के डॉक्टरों द्वारा सकरावल स्थित (पूर्व उपाध्यक्ष स्व.सैय्यद अली अशरफ उर्फ तारिक) सैय्यद हम्मद अशरफ पुत्र मज्जू भाई के आवास पर चारों विभागों द्वारा फ्री मेडिकल कैम्प 01 मोहर्रम से 09 मोहर्रम तक अनवरत प्रातः 10 बजे से 03 बजे के बीच जारी रहेगा।
टांडा तजियादार कमेटी के सचिव सैय्यद रईसुल हसन उर्फ गुड्डू ने बताया कि उक्त चारों विभाग के निदेशकों द्वारा टांडा तजियादार के अनुरोध के क्रम में गत 15 वर्षों से लगातार निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन मोहर्रम पर्व पर किया जाता है। उक्त शिविर में एलोपैथिक डॉक्टर सरवत सबीह, डॉक्टर उज़ैर, होम्योपैथिक डॉक्टर विपिन कुमार पांडेय, आयुर्वेदिक डॉक्टर असलम , यूनानी डॉक्टर हुमा अख्तर अपनी स्ववाएँ दे रहे हैं। श्री गुड्डू ने बताया कि 10वीं मोहर्रम को दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे के बीच सालारगढ़ मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगेगा। टांडा तजियादार कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद ज़ाफ़र रज़ा उर्फ राजा परवेज़ ने टांडा तजियादार कमेटी के नेतृत्व में आयोजित चारों विभागों के निःशुल्क मेडिकल कैम्प में पहुंच कर लाग उठाने की अपील किया है।

अन्य खबर

640वें उर्स में निकला शान-ओ-शौकत से पालकी जुलूस, मखदूम पाक के पवित्र ख़िरका व छड़ी मुबारक के दीदार को उमड़ा जनसैलाब

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! ITI में एडमिशन शुरू, 4 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जिला कारागार में बंद 25 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.