WhatsApp Icon

टाण्डा तहसील विवाद में बड़ा एक्शन, 03 नामजद सहित कई अज्ञात पर मुकदमा, दबिश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील में हुए विवाद के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार निखिलेश कुमार की तहरीर पर टाण्डा कोतवाली में 03 नामजद एवं 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताते चलेंकि शनिवार को टाण्डा तहसीलदार निखिलेश कुमार के चैम्बर में रिटायर्ड तहसीलदार अभिमन्यु वर्मा आदि के बीच बहस व गाली गलौज के साथ जमकर विवाद हुआ था, जिसने बाद में उग्र रूप ले लिया। मामले में सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मी पर हमला, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं दंगा जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 27/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टाण्डा कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद तहसील परिसर में तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्रता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तहसीलदार निखिलेश कुमार ने दावा किया कि सुभाष वर्मा ग्राम प्रधान जमुनीपुर पुत्र पूर्णमासी निवासी करमुल्लाह जमुनीपुर, अभिमन्यु वर्मा पुत्र जंग बहादुर निवासी भसड़ा टाण्डा व राधे वर्मा पुत्र प्रकाश वर्मा निवासी चिंतौरा के साथ 15-20 अज्ञात लोग उनके कार्यालय पर पहुंच कर फाइल के आदेश को लेकर नाजायज़ दबाव बनाते हुए गाली गलौज किया और मना करने पर हमलावर हो गए तथा मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देते हुए तहसील गेट पर नारेबाजी करते हुए बल प्रदर्शन करने लगे जिससे तहसील आने वालों का मार्ग अवरुद्ध हुआ और कार्य से तहसील के कार्य ठप हो गया। उक्त लिखित शिकायत पर टाण्डा पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 221, 132, 352 व 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लाया है।

अन्य खबर

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

‘पिछड़ों की जातीय गिनती से क्यों भाग रही सरकार?’ आठवें दिन भी गरजा तहसील परिसर, आरक्षण की हिस्सेदारी पर आर-पार की हुंकार

राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस, अम्बेडकरनगर में सड़क पर उतरे कांग्रेसी; भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गरजे

error: Content is protected !!