WhatsApp Icon

एल्डर्स कमेटी ने अधिवक्ता संघ टाण्डा के चुनावी तारीखों का किया एलान

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के नवनिर्वाचित चेअरमैन रक्षाराम वर्मा एवं सदस्य मनोज कुमार सिंह व राधेश्याम ने संयुक्त रूप से नोटिस जारी करते हुए अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव का एलान कर दिया है। उक्त चुनाव को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए टाण्डा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मो. मोकीम ने एल्डर्स कमेटी से अपील किया था।


एल्डर्स कमेटी के अनुसार 30 व 31 जुलाई एवं 01 अगस्त को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री व नामांकन प्रातः 11 बजे से 03 बजे के बीच होगा जबकि प्रपत्रों की जांच 02 अगस्त को होगी और 04 अगस्त को पर्चा वापसी के लिए समय निर्धारित कोया गया है।
टाण्डा अधिवक्ता संघ 2025-26 के लिए होने वाले चुनाव में प्रत्याशियों का दक्षता भाषण के लिए 07 अगस्त को 11 से 03 बजे के बीच का समय दिया गया है तथा 11 अगस्त को 11 से 03 बजे के मध्य विधिवत मतदान होगा और 3:30 बजे से मतगणना शुरू कर फाइनल रिजल्ट की घोषणा होगी।
बहरहाल टाण्डा अधिवक्ता संघ के वार्षिक मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा आगामी 11 अगस्त को मतदान होगा जिसके बाद नई निर्वाचित कमेटी का एलान किया जाएगा।

Oplus_16908288

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!