WhatsApp Icon

टाण्डा तहसील में अधिवक्ताओं के बाद अब बाबुओं ने भी किया कार्य बहिष्कार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील में व्याप्त भ्रस्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जहां एक सप्ताह से जारी है वहीं शासन के निर्देश पर प्राइवेट कर्मचारियों को बाहर निकालने से नाराज़ कार्यालय में तैनात बाबुओं ने भी कार्य बहिष्कार कर दिया है।


बताते चलेंकि टाण्डा तहसील के विभिन्न पटलों पर लगभग डेढ़ दर्जन प्राइवेट कर्मचारी कार्यरत थे लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद विभिन्न पटलों पर लगे सभी प्राइवेट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया जिसके कारण परमानेंट कर्मचारियों पर काम का काफी दबाव बढ़ गया। अत्यधिक कारण दबाव टाण्डा तहसील के फौजदारी अहलमद शुफल श्रीवास्तव, पेशकार अपर उपजिलाधिकारी विजय कुमार माथुर, तहसीलदार पेशकार राजेश श्रीवास्तव व उपजिलाधिकारी पेशकार कुलदीप यादव मानसिक रूप से परेशान हो कर कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। टाण्डा उजिलाधिकारी द्वारा बाबुओं के सहयोग के लिए अमीन व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी कार्यालयों में अटैच किया गया है। ज्ञात रहे कि एसडीएम ऑफिस में लेखपाल अवधेश कुमार एवं प्रमाण पत्रों के पटल पर पूर्व में ही लेखपाल सत्यम सिंह को तैनात किया गया है।
बहरहाल टाण्डा तहसील में व्याप्त भ्रस्टाचार के खिलाफ आंदोलित अधिवक्ताओं द्वारा गत एक सप्ताह से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है तो दूसरी तरफ प्राइवेट कर्मचारियों को निकालने से दबाव में आये परमानेंट कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!