WhatsApp Icon

टाण्डा एसडीएम व चेयरमैन के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, घर घर झंडा अभियान जारी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ व टाण्डा एसडीएम/प्रभारी ईओ नगर पालिका अरविंद कुमार त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार को टाण्डा नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ नगर पालिका कार्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई जो सब्जी मंडी, चौक घण्टाघर, हयातगंज, महिला अस्पताल होते हुए पुनः नगर पालिका पहुंची।

उक्त अवसर पर एसडीएम/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टाण्डा नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है तथा 10 हजार लोगों को तिरंगा वितरित किया जा चुका है।

टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ ने बताया कि शासन की मंशानुसार प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा जिसमें संगोष्ठी, प्रभार फेरी व तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं स्वतन्त्रा दिवस के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र में अतिरिक्त साफ सफाई,चूने का छिड़काव, फागिंग आदि कराई जा रही है तथा 10 हजार तिरंगा भी वितरण कर देशप्रेम की अलख जगाई जा रही है।

उक्त अवसर टीएस शमसाद ज़ुबैर, आरआई सलमान खान, जलकल अवर अभियंता आशीष चौहान, मो.हुसैन, मो.अहमद सहित सभासद घिसियावन मौर्य, मास्टर तारिक, जुल्फेकार अहमद, अशरफ लाल बाल, मो. शकील, आशीष यादव, दशरथ मांझी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.