WhatsApp Icon

टाण्डा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में दहशत – नशा के खिलाफ भी जारी है अभियान 

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोकसभा मतदान की तारीख जैसे जैसे नज़दीक आती जा रही है वैसे वैसे पुलिस कप्तान के निर्देश पर जनपदीय पुलिस अपराधियों व मनबढ़ों पर कार्यवाही करना भी तेज कर दिया है।


टाण्डा कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपराधियों व मनबढ़ों पर ताबड़तोड़ की जाने वाली कार्यवाही की क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है। दो माह से भी कम कार्यकाल में टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी स्वयं अपराधियों व मनबढ़ों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते दिखाई दे रहे हैं जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है।
नशा के खिलाफ भी टाण्डा कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही कड़ी कार्यवाही के तहत मंगलवार को 520 ग्राम नाजायज गांजा के साथ नौशाद पुत्र इरशाद अली निवासी सिसवां को गिरफ़्तार कर जेल भेजा एवं दूसरी तरफ एससीएसटी व पास्को की धाराओं में दर्ज मुकदमा का वांछित आरोपी सूरज यादव उर्फ गोलू पुत्र वेद प्रकाश निवासी बहोरापुर देवीपुर को गिरफ्तर कर जेल भेजा और एक अन्य मुकदमा के वांछित आरोपी विनोद कुमार यादव पुत्र राम गिरीश यादव निवासी भटौली को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

दूसरी तरफ पुलिस कप्तान द्वारा चलाये जा रहे नशा के खिलाफ अभियान के तहत मालीपुर पुलिस ने भी 11.25 ग्राम स्मैक के साथ रियासुद्दीन पुत्र गुलाम नबी निवासी हासिमपुर कप गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बहरहाल टाण्डा कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार की जाने वाली कड़ी कार्यवाही से अपराधियों व मनबढ़ों में भय का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.